फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 फीसदी तक कमरे बुक: वीकेंड के लिए पैक होने लगे हिल्सक्वीन शिमला के होटल

Sat, 14 May 2022 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला के होटलों में ऑक्यूपेंसी 70 से 80 फीसदी तक पहुंच गई है। रविवार तक ऑक्यूपेंसी 90 से सौ फीसदी तक होने की उम्मीद है। इसके लिए अभी भी  शहर के होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिल्सक्वीन शिमला में वीकेंड पर सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी है। वीकेंड पर शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश के चलते बड़ी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। शनिवार को भी हजारों सैलानी शिमला पहुंचे हैं।

विज्ञापन


शहर के होटलों में शनिवार के लिए ऑक्यूपेंसी 70 से 80 फीसदी तक पहुंच गई है। रविवार तक ऑक्यूपेंसी 90 से सौ फीसदी तक होने की उम्मीद है। इसके लिए अभी भी  शहर के होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग चल रही है। होटल कारोबारियों के अनुसार राजधानी में मौसम सुहावना है। गुरुवार को हल्की बारिश के चलते यहां ठंडक बढ़ी है।



मैदानों में गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में शिमला का सुहावना मौसम सैलानियों को लुभा रहा है। कई सैलानी एक साथ तीन छुट्टियों का मजा लेने के लिए भी शिमला आ रहे हैं। समर सीजन में अभी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से सैलानी शहर के होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने कहा कि रविवार तक 90 से 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी की उम्मीद है। 
विज्ञापन


मालरोड पर बढ़ी भीड़, पार्किंग होने लगी फुल
राजधानी में सैलानियों की गाड़ियां पहुंचने लगी हैं। इसके चलते रिज और मालरोड पर सैलानियों की शाम के समय काफी चहल पहल रही। शहर की पार्किंग भी लगभग फुल होने लगी है। छुट्टियों के चलते शहर से काफी लोग अपने गांव भी लौटे हैं। इसके चलते शाम के समय शिमला शहर में जाम भी लगता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें