हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के दूसरे दौर में 790 ग्राम पंचायतों को प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य मिले। इन पंचायतों में कुल 5096 पोलिंग बूथों में 75 से 80 फीसदी तक मतदान हुआ। देर शाम तक नतीजे घोषित करने का दौर जारी रहा।
जिला परिषद और ब्लॉक समिति के सदस्यों के लिए भी आज ही वोट पड़े। इनके नतीजे सात जनवरी को घोषित होंगे। दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के पहले दौर में 730 और दूसरे दौर में 790 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ।
तीसरे दौर का मतदान पांच जनवरी को होगा। राज्य चुनाव आयुक्त टीजी नेगी ने बताया कि रविवार को चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जहां फर्जी मतदान की सूचनाएं मिल रही हैं, पुलिस को सूचना देकर केस दर्ज करवाए जा रहे हैं।