चिंतपूर्णी मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि इस दौरान चार किलो 790 ग्राम 550 मिलीग्राम सोना और दो क्विंटल 91 किलो 645 ग्राम चांदी मंदिर न्यास को चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है। चामुंडा देवी मंदिर न्यास को 2017 में चार करोड़ 53 लाख 625 रुपये चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं।
मंदिर अधिकारी गृजेश चौहान ने बताया कि 568 ग्राम 83 मिलीग्राम सोना और 26 किलो 221 ग्राम चांदी श्रद्धालुओं ने मां को अर्पित की है। वहीं, कांगड़ा स्थित ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में एक साल में श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में पांच करोड़ 49 लाख एक हजार 262 रुपये का धन अर्पित किया है।
कार्यकारी मंदिर अधिकारी सुरेंद्र धीमान ने बताया कि वर्ष 2017 में एक किलो 49 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना औ 74 किलो 828 ग्राम चांदी मंदिर न्यास को चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है। मंदिर न्यास श्री नयना देवी को वर्ष 2017 में 20 करोड़ 54 लाख तीन हजार 312 रुपये चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं।
मंदिर अधिकारी मदन चंदेल ने बताया कि 2017 में श्रद्धालुओं की ओर से पांच किलो 148 ग्राम 476 मिलीग्राम सोना और दो क्विंटल 79 किलो 468 ग्राम चांदी मां को अर्पित की गई। मंदिर अधिकारी ने बताया कि नयनादेवी न्यास के पास अब तक कुल एक क्विंटल 68 किलो सोना चढ़ावे के रूप में जमा हैं।
शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर के गर्भ गृह को सोने से सुसज्जित करने के लिए एक एनआरआई महिला श्रद्धालु ने 300 ग्राम सोना दान दिया। उन्होंने अपना नाम भी गुप्त रखा। मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि गर्भ गृह की पतरियों पर 30 साल बाद सोने का पानी चढ़ाया गया है।
इससे गर्भ गृह की सुंदरता को चार चांद लग गए हैं। कुछ महीने पहले ही श्रद्धालुओं ने गर्भ गृह की दीवारों पर चांदी की परत चढ़वाई। प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की माता रानी के प्रति अपार आस्था है। यहां कई देशी की मुद्रा भी दान में चढ़ाई जाती है जिसका इस्तेमाल न्यास जरूरतमंदों की सेवा में भी करता है।