आईजीएमसी में अवैध तरीके से पार्क की गई गाड़ियों को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रबंधन से परमिशन लिए बिना और लंबे अरसे से पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की लिस्ट तैयार की है। इनमें 14 गाड़ियां लंबे अंतराल से खड़ी पाई गई हैं।
शनिवार को दोपहर बाद किए निरीक्षण में यह बात सामने आई है। प्रबंधन का दावा है कि तय समय पर चालकों ने इन गाड़ियाें को नहीं हटाया तो कार्रवाई की जाएगी। आईजीएमसी मेडिकल स्टोर इंचार्ज डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि 28 गाड़ियां मौके पर पार्क पाई गईं। इन सभी गाड़ियों की लिस्ट तैयार करके एसपी को सौंपी है।