फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पूरी तरह ठप हो सकती है सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। म्यूनिसिपल वर्कर फेडरेशन से मान्यता प्राप्त नगर निगम सफाई मजदूर यूनियन सैहब सोसायटी के डोर टू डोर गारबेज कलेक्टरों के पक्ष में उतर गई है। यूनियन ने एलान किया है कि अगर नगर निगम ने सैहब कर्मियों की मांगें तुरंत नहीं मानी तो सफाई मजदूर यूनियन भी इनके पक्ष में हड़ताल पर चली जाएगी। शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल होने के लिए नगर निगम पूरी तरह जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर झाड़ूू लगाने, पहाड़ियों से कचरा हटाने, सड़क किनारे नालियों की सफाई, बड़े नालों की सफाई, डंपर उठाने और सिर पर कचरा उठाने का काम नगर निगम के सफाई कर्मियों के जिम्मे है। सफाई मजदूर यूनियन अगर हड़ताल पर चली जाती है तो शहर में यह सारा काम ठप हो जाएगा। जिससे न सिर्फ शहर के लोगों को बल्कि देश विदेश से आने वाले सैलानियों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। मंगलवार को यूनियन के अध्यक्ष नागेश बाल्मीकि की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गारबेज कलेक्टरों के सहयोग का एलान किया गया। यूनियन ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि सैहब कर्मियों की मांगें पूरी नहीं की तो सफाई मजदूर यूनियन भी आंदोलन छेड़ देगी। बैठक में यूनियन के महासचिव बलवीर सिंह, अशोक कुमार घारु, अनिल भाटिया, राजकुमार, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र, केसर सिंह, सतपाल, अश्वनी, अजय, छोटू राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें