फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में बंद मिले सात हजार मकान, बारह हजार खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अब दोबारा गणना करने जाएंगी टीमें
विज्ञापन

शहर में चल रहा जनगणना का काम 83 फीसदी पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में चल रहे जनगणना के पहले चरण के कार्य में बंद मिले मकानों ने परेशानी बढ़ा दी है। शिमला शहर में अब तक करीब सात हजार मकान ऐसे मिले हैं जो बंद पड़े हैं। इसके अलावा 12 हजार मकान खाली मिले हैं। इन सभी मकानों की गणना का काम पूरा करने के लिए टीमें दोबारा इनका दौरा करेंगी।
विज्ञापन


शहर में जनगणना के नोडल अधिकारी एवं नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को निगम कार्यालय में बैठक हुई। इसमें जनगणना की रिपोर्ट ली गई। रिपोर्ट के अनुसार शहर में जनगणना के पहले चरण का 83 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है। नगर निगम के अनुसार 84 हजार मकानों में से अब तक करीब 63 हजार मकानों की गणना का काम पूरा कर लिया है। बाकी मकानों की गणना का काम 10 जुलाई तक पूरा करने का टारगेट रखा है। राजधानी समेत प्रदेशभर में जनगणना के पहले चरण का काम 15 जुलाई तक पूरा किया जाना है। हालांकि निगम ने शहर में 10 जुलाई तक ही इसे पूरा करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने निर्देश दिए कि जो मकान बंद मिले हैं, उनमें दोबारा दौरा किया जाए। शाम या अवकाश वाले दिन जाकर इनकी गणना का काम पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कई बार लोग नौकरी या अन्य कारणों से दिन के समय घर से बाहर रहते हैं। इसलिए दोबारा इनकी गणना के प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें