फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दीपक दत्तयाल अध्यक्ष और अजय बने सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कार्यालय कर्मचारी संघ की बैठक उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान कार्यालय अराजपत्रित कर्मचारी संघ के गठन करने को लेकर निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से हुए इन चुनाव में कार्यालय अराजपत्रित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद की कमान दीपक दतयाल को सौंपी गई। वहीं उपाध्यक्ष संध्या देवी को चुना गया। सचिव अजय कुमार और कोषाध्यक्ष के पद पर मोहन प्रकाश को चुना गया। अध्यक्ष दीपक दत्तयाल ने बताया कि सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। उन्होंने बताया कि वह आने वाले दिनों में कर्मचारियों की मांगों और उनकी समस्याओं को लेकर प्रबंधन और विभाग के समक्ष मामला उठाते रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें