फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रक्षक भर्ती : दो दिन में 700 ने दिया टेस्ट 93 पास

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के लिए 79 पद, 17 हजार आवेदन, विभाग ने 15 हजार को भेेजेे हैं कॉल लेटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा में चल रही वन रक्षकों की भर्ती में दो दिन में करीब सात सौ युवाओं ने अपना भाग्य आजमाया। अभी तक इसमें 93 युवा ही शारीरिक टेस्ट पास कर पाए हैं।
बीते कल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुन्गा के खेल मैदान में जिला शिमला के लिए वन रक्षकों की भर्ती शुरू हुई थी। पहले दिन 357 और दूसरे दिन 345 युवाओं ने भर्ती में भाग लिया। शिमला जिले के लिए 79 पद स्वीकृत हैं। इसमें 24 पद वन विभाग में और 15 पद वन्य प्राणी तथा 40 पद वन निगम में वन रक्षकों के भरे जाने हैं। इसके लिए 17 हजार से अधिक युवाओं ने अपने आवेदन किए हैं। इसमें से 15 हजार युवाओं को कॉल लेटर भेजे थे।
विज्ञापन

वन अरण्यपाल शिमला एसडी शर्मा के अनुसार भर्ती प्रक्रिया 21 अक्तूबर तक चलेगी। बताया कि जुन्गा में भर्ती के लिए उपयुक्त मैदान और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्रतिदिन करीब सात सौ युवाओं के शारीरिक टेस्ट का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

बसें कम होने से परेशान हो रहे युवा
जुन्गा के लिए शिमला से बहुत कम बसें चलती हैं। शाम पांच बजे के बाद जुन्गा से शिमला के लिए कोई बस नहीं है। इससे युवाओं को अपने घरों को लौटने में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। पंचायत स्तर का शहर होने के कारण भर्ती के लिए आए युवाओं को भोजन के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। दीपक शर्मा के अनुसार बस स्टैंड पर एक सोलर लाइट लगी थी वह भी खराब पड़ी है। स्थानीय निवासी राकेश कुमार, दीपक कुमार, जय किशन और लेखराम ने कहा कि जब तक भर्ती चलेगी तब तक स्पेशल बसें चलाई जानी चाहिए। बारिश के कारण मैदान गीला हो चुका है। दौड़ लगाते हुए मैदान में अनेक युवा पैर फिसलने से टेस्ट में असफल घोषित हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें