होटलों में वीकेंड पर 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी
बीते सप्ताह के मुकाबले 30 फीसदी गिरावट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिल्सक्वीन शिमला के होटलों में इस वीकेंड पर शनिवार को 60 से 70 तक ऑक्यूपेंसी रही। बीते सप्ताह शिमला में वीकेंड पर 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी थी। शिमला के प्रतिष्ठित होटल हॉलीडे होम में शनिवार को 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही।
प्रदेश पर्यटन विकास निगम के डीजीएम नंदलाल शर्मा ने बताया कि शाम 5:30 बजे तक करीब 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी थी जोकि देर शाम तक 62 फीसदी पहुंच गई। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को शिमला के होटलों में करीब 60 से 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। बीते सप्ताह के मुकाबले कम संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे। वीकेंड पर शादियों के मुहूर्त के चलते सैलानियों की आमद में इस हफ्ते कमी आई।