हिमाचल प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी कर्मचारियों को 7 फीसदी डीए देने की घोषणा की है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने यह घोषणा कर्मचारियों की कॉर्डिनेशन कमेटी की अध्यक्षता करते हुए की। बैठक में सेवानिवृत्त पेंशनर के मामले को मंत्रिमंडल की बैठक में लाए जाने का फैसला लिया गया। सरकार ने परिवहन व्यवस्था में सुधार करने के लिए एक और अहम फैसला लिया है।
एचआरटीसी में अगर कोई चालक कम डीजल खर्च करने पर ज्यादा सुविधा देने पर 50 हजार रुपये पहला, दूसरे नंबर पर 30 और तीसरे नंबर पर 20 हजार रुपये नकद राशि देने का फैसला लिया गया। इसकी तरह परिचालकों की ओर से ज्यादा रेवन्यू एकत्र करने पर पहला दूसरा और तीसरा नगद इनाम दिया जाएगा। अपने क्षेत्र में बेहतर परिवहन सेवाएं देने वाले डिपो को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
टिकट न लेना पड़ेगा महंगा
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि निगम के कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2011 से अब तक दिया जाएगा। निगम प्रबंधन को मामला बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में लाए जाने को कह दिया है। उन्होंने कहा कि चालक परिचालकों के ओवर टाइम को भी रिलीज करने के आदेश दिए।
कर्मचारियों को ओवर टाइम दिसंबर 2013 से अप्रैल 2014 तक रिलीज कराया जाएगा। दो महीने के भीतर चालक परिचालकों को ये पैसा मिल जाएगा। वेस्ट वर्कशाप को भी सरकार ने 1 लाख रुपये तक पुरस्कार देने का फैसला लिया है।
सवारियों की भी जिम्मेवारी तय
बसों में निशुल्क यात्रा करना मंहगा पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने चालकों के साथ अब सवारियों की भी जिम्मेवारी तय कर दी है। टिकट न लेने परिचालक के साथ साथ सवारियों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जनता के लिए ये दी ये सुविधा
कर्मचारियों के मांग को देखते हुए सरकार ने क्षेत्रीय प्रबंधक की शक्तियों को भी कम किया है। अब कर्मचारियों पर कार्रवाई (सस्पेंड) आदि के मामले हैडआफिस करेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक सिर्फ पनेल्टी ही लगा सकेगा।
नई बसों की जानकारी के लिए अलग काउंटर
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने नई बसों को लेकर अलग से काउंटर व्यवस्था किए जाने की बात कही है। नई बसों की जानकारी लेने के लिए सवारियों को काउंटर पर ही परिवहन यातायात संबंधित जानकारी दी जाएगी।