फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावः पहले चरण में 68.59 फीसदी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में वीरवार को हुए पहले चरण के पंचायत चुनाव में 68.59 फीसदी मतदान हुआ। भरमौर ब्लॉक में सर्वाधिक 75.85 फीसदी, काजा में 73.17 फीसदी, जबकि पांगी ब्लॉक में सबसे कम 56.76 फीसदी मतदान हुआ है। देर शाम तक जनजातीय क्षेत्रों में प्रधान, उपप्रधान और सदस्यों के परिणाम घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक भरमौर की हडसर पंचायत में सर्वाधिक 85.69 फीसदी मतदान हुआ है, इस ब्लॉक की बजोल पंचायत में सबसे कम 56.66 फीसदी मतदान रहा। इसी तरह काजा ब्लॉक की सगनम पंचायत में सर्वाधिक 83.79 फीसदी और काजा पंचायत में 67.09 सबसे कम मतदान हुआ। पांगी ब्लॉक की करयास पंचायत में सर्वाधिक 66.09 और मिंदल पंचायत में सबसे कम 39.7 फीसदी मतदान हुआ।

काजा में 3, भरमौर में 29 पंचायतों में वोटिंग
काजा ब्लॉक की कुल 13 पंचायतों में से 10 पंचायतें पहले ही निर्विरोध चुनी गई थीं। यहां तीन पंचायत में ही मतदान हुआ है। इसी तरह भरमौर ब्लॉक में 29 पंचायत, जबकि पांगी ब्लॉक के केलाड़ जिला परिषद वार्ड में 16 पंचायतों में जिला परिषद के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन

भरमौर में 22,827 मतदाताओं ने डाले वोट

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में 73.63 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। भरमौर की 29 पंचायतों में पहले चरण का मतदान हुआ। यहां कुल 29,889 में से 22,827 मतदाताओं ने वोट डाले। सुबह सात बजे शुरू होकर दोपहर तीन बजे तक मतदान चला। हालांकि, तीन पंचायतों में दोपहर बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ने से शाम पौने पांच बजे तक मतदान चला।

मतदान की पल-पल की खबर लेने के लिए प्रशासन ने भरमौर मुख्यालय में सूचना केंद्र स्थापित किया था। यहां वायरलेस से मतदान की सूचनाओं का आदान-प्रदान होता रहा। भरमौर में बादल छाये होने की वजह से पहले दो घंटे में सिर्फ 15 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया। दोपहर एक बजे तक 56 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। आखिरी दो घंटों में 17 प्रतिशत लोग मतदान के लिए पहुंचे।

शांतिपूर्ण रहे पंचायत चुनाव : कंवर
एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर का कहना है कि भरमौर की 29 पंचायतों में शांतिपूर्वक मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि बर्फबारी से पहले मतदान की योजना से भरमौर में 73 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

98 वर्ष की हिमला देवी बनी सबसे बुजुर्ग मतदाता

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की चर्चित पंचायत पूलन के वार्ड-4 मैत्तर वीरवार को खास हो गया। हालांकि, अन्य मतदान केंद्रों की तरह यहां भी दोपहर तक साधारण मतदान हुआ लेकिन, ढाई बजे 98 वर्ष की बुजुर्ग महिला हिमला देवी मतदान केंद्र में पहुंची। पूलन के अलावा भरमौर के पंचायती राज चुनाव में अन्य पंचायतों में भी बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला।

उम्र के आखिरी पड़ाव में कई अन्य बुजुर्ग अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने मतदान केंद्र तक पहुंचे। कुछ बुजुर्ग लाठी के सहारे तो कुछ अपने रिश्तेदारों एवं सगे संबंधियों के साथ पहुंचे। गरोला में ऊषा देवी 85 एवं कनैहया लाल 83 ने भी पूरे उत्साह से मतदान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें