फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: तीन साल में हुईं 6551 सड़क दुर्घटनाएं, 10 पुलिस थानों के तहत 562 की मौत, 1947 हुए घायल

Tue, 07 Mar 2023 07:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि पुलिस मुख्यालय में उच्च अधिकारियों की ओर से निरंतर यातायात दुर्घटना के आंकड़ों पर मंथन व इसका विस्तृत विश्लेषण किया जाता है। 
विज्ञापन
10 पुलिस थानों के तहत 562 की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन वर्षों में हिमाचल प्रदेश में 6,551 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें से 1,425 दुर्घटनाएं 10 पुलिस थानों के अंतर्गत हुई हैं, जोकि कुल हादसों का 21.75 प्रतिशत है। ट्रैफिक टूरिस्ट एवं रेलवे विभाग की ओर से वर्ष 2020, 2021 व 2022 के तीन वर्षीय यातायात दुर्घटनाओं के विश्लेषण में इसका खुलासा हुआ है।  डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि पुलिस मुख्यालय में उच्च अधिकारियों की ओर से निरंतर यातायात दुर्घटना के आंकड़ों पर मंथन व इसका विस्तृत विश्लेषण किया जाता है। इनमें थाना सदर ऊना के तहत 193, नालागढ़ 173, कुल्लू 154, अंब 141, बद्दी 139, पांवटा साहिब 135, बल्ह 131, नूरपुर 125, सदर बिलासपुर 125 व ठियोग 114 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में हुई कुल मौतों में से 20.69 फीसदी इन पुलिस थानों के तहत हुईं। मौतों की संख्या 562 है।  सदर ऊना के तहत 99, नालागढ़ 83, बद्दी 83 अंब 53, कुल्लू 53, नूरपुर 50, ठियोग 44, बल्ह 40, पांवटा साहिब 36 और सदर बिलासपुर में 21 मौते हुईं। इन 10 थानों के अंतर्गत हुई दुर्घटनाओं में कुल घायल हुए लोगों की संख्या 1,947 रही, जो प्रदेश में कुल दुर्घटनाओं का विश्लेषण है। 10 थानों के जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी पुलिस महानिदेशक संजय कुंडु की ओर से पत्र लिखकर निर्देश दिए गए हैं कि इस संदर्भ में सभी हितधारकों के साथ मिलकर प्रभावी कदम उठा कर एक उपयोगी योजना तैयार करके दुर्घटनाओ में कमी लाने का प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें