फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर खलीणी में वोल्टेज बढ़ने से जले नौ मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के साथ लगते लोअर खलीणी में ट्रांसफार्मर का इंसुलेटर टूटने से विद्युत बोर्ड के उपभोक्ताओं के 9 मीटर राख हो गए। वोल्टेज बढ़ने से शॉट सर्किट हो गया और लोगों को पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी। बिजली बोर्ड का कहना है कि उपभोक्ताओं के जले हुए मीटर जल्द बदले जाएंगे और उनसे मीटर का शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। बीते दिन लोअर खलीणी में मार्केंटिंग बोर्ड के पास अचानक ट्रांसफार्मर का इंसुलेटर टूट गया। इंसुलेटर टूटने से विद्युत लाइन में खराबी आ गई और वोल्टेज बढ़ गई। वोल्टेज बढ़ने से 9 उपभोक्ताओं के बिजली के मीटर जल गए। मीटर जलने से उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। दूसरे दिन बोर्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं के घरों में बिजली बहाल की। बोर्ड के सहायक अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि लाइन में खराबी आने से उपभोक्ताओं के मीटर जल गए, जिन्हें बिना कोई शुल्क लिया बदला जाएगा।
विज्ञापन

पांजड़ी में जले लोगों को उपकरण
टुटीकंडी के साथ लगते पांजड़ी स्कूल के साथ कालोनी में लोगों के घरों में शनिवार को बिजली से चलने वाले उपकरण जल गए। सुबह के समय अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ गई और करीब आधे दर्जन लोगों के घरों में उपकरण जल कर राख हो गए। उपभोक्ताओं ने इसकी सूचना बोर्ड को दी और तुरंत बोर्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंच कर कर्मचारियाें ने देखा कि भवन में उनकी घरों की निजी लाइन में फाल्ट के कारण उनके उपकरण जले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें