फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के सहयोग ठिकाने लगेगा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन के तहत आने वाली 41 पंचायतों और बद्दी तथा नालागढ़ नप के कूड़े कचरे को सही ढंग से ठिकाने लगाने के लिए बीबीएनडीए ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत प्लांट का निर्माण भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के सहयोग होगा। सरकार से मंजूरी मिलते इसे लेकर भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर और बीबीएनडीए के बीच एमओयू साइन होगा। इसके लिए फाइल सरकार को भेज दी है। औद्योगिक हब बीबीएन के केंदूवाल की 42.13 बीघा जमीन पर यह प्लांट बनाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में बनी योजना के तहत 9.70 करोड़ रुपये की पीपीपी मोड के तहत डीपीआर बनाई थी। इसमें पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी मांगी थी। इसके बाद सरकार और भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के बीच एमओयू साइन हो गया था। अब बीबीएनडीए और भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के बीच में एमओयू साइन होना शेष है। बीबीएनडीए की योजना के मुताबिक घरेलू कूड़े कचरे को केंदूवाल में बनने वाले प्लांट में एकत्रित किया जाएगा। इन्हें अलग अलग ढंग से बीना जाएगा और इसके बाद डिकंपोस्ट होने वाले कूड़े को अलग करके इसे मिट्टी डालकर गड्ढे में रखा जाएगा। इससे कूड़े कचरे की दुर्गंध समाप्त हो जाएगा तथा खाद तैयार होगी।
सरकार से अप्रूवल का इंतजार : नेगी
सीईओ बीबीएनडीए आदित्य नेगी ने कहा कि नगर निकाय क्षेत्रों सहित इलाके की 41 पंचायतों के घरेलू कूड़े कचरे को सही ढंग से निष्पादित करने के लिए केंदूवाल में निर्मित होने वाले म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए फाइल सरकार को भेजी जा चुकी है। सरकार से अप्रूवल मिलते ही भाभा और बीबीएनडीए के बीच एमओयू साइन हो जाएगा। इसका कार्य युद्धस्तर पर शुरू होगा। कूड़ा कचरे से तैयार होने वाली खाद किसानों को मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें