हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उद्योग मंत्री को शुक्रवार शाम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश अग्निहोत्री को बुखार की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें ऊना अस्पताल ले जाया गया।
फिलहाल अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। ऊना के सीएमओ प्रकाश दड़ोच ने बताया कि शुक्रवार शाम को उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब उनकी हालत में काफी सुधार है।