फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस फूलने पर चढ़ाई न करें श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

ऐतिहासिक, रोमांचक और कठिन धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। श्रीखंड ट्रस्ट समिति एवं प्रशासन की ओर से यात्रा 15 जुलाई से शुरू कर दी जाएगी, जो 28 जुलाई तक चलेगी। यात्रियों का अंतिम जत्था 25 जुलाई को श्रीखंड रवाना होगा। एसडीएम पंकज शर्मा ने बताया कि इसके बाद कोई भी श्रद्धालु इस यात्रा पर नहीं जा पाएगा। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए कुछ निर्देश जारी किए गए हैं। सभी यात्रियों का पंजीकरण जरूरी है, स्वास्थ्य जांच के बाद फिटनेस वाले यात्री ही हिस्सा लेंगे, चिकित्सा प्रमाण पत्र यात्री सरकारी चिकित्सालय से ला सकते हैं, श्रीखंड यात्रा साथियों के साथ ही करें, चढ़ाई धीरे-धीरे चढ़ें, सांस फूलने पर वहीं रुक जाएं, छाता-बरसाती, गर्म कपड़े, टॉर्च और एक डंडा अपने साथ लाएं, प्रशासन द्वारा निर्धारित रास्तों का ही प्रयोग करें, किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी समस्या हेतु नजदीकी बैस कैंप में संपर्क करें। सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन


श्रद्धालु यह क्या न करें
रात को श्रीखंड यात्रा में सफर न करें, बिना स्वास्थ्य जांच या बिना स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के यात्रा न करें, अपने साथियों का साथ बिल्कुल न छोडें, जबरदस्ती चढ़ाई चढ़ने का जोखिम न उठाएं, यह घातक हो सकता है, यात्री फिसलने वाला जूता न पहनें, यात्रा के दौरान शॉर्ट कट रास्तों का सहारा न लें, नशे का सेवन न करें, खुले में गंदगी न फैल्राएं, रास्ते में जड़ी बुटियों से छेड़छाड़ न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें