फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर धर्मपुर के 60 लोगों से 1.24 करोड़ की ठगी, थाने में दर्ज करवाई शिकायत

Sat, 07 Oct 2023 07:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)

सार

संदीप ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2019-2020 में आरोपियों ने लोगों के पैसे दोगुना होने का प्रलोभन दिया। साथ ही मूल राशि को लौटाने की मौखिक गारंटी दी। यह सिलसिला 2021 दिसंबर तक चलता रहा।
विज्ञापन
ठगी (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिप्टो करेंसी के नाम धर्मपुर के 60 लोगों से 1.24 करोड़ रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित संदीप कुमार ने इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। संदीप ने सुखदेव ठाकुर निवासी धर्मपुर (मंडी), अभिषेक शर्मा निवासी बंगाणा (ऊना), सुनील सियाल जिला हमीरपुर पर ठगी के आरोप लगाए हैं। संदीप ने आरोप लगाया कि उन्होंने सुखदेव, अभिषेक और सुनील के कहने पर एक वेबसाइट पर निवेश किया था। निवेश के बदले उन्हें क्रिप्टो करेंसी वेबसाइट पर दे दी गई। संदीप ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2019-2020 में आरोपियों ने लोगों के पैसे दोगुना होने का प्रलोभन दिया। साथ ही मूल राशि को लौटाने की मौखिक गारंटी दी। यह सिलसिला 2021 दिसंबर तक चलता रहा।

विज्ञापन


इस दौरान कुछ लोगों को उनके निवेश का वितरण भी होता रहा। इसी कारण लोग निवेश करते रहे, लेकिन 25 दिसंबर 2021 से निवेश आवंटन बंद कर दिया गया। इस पर सुभाष शर्मा निवासी मंडी ने भरोसा दिलाया कि निवेश का वितरण जल्द शुरू हो जाएगा। इसके बाद दूसरी वेबसाइट पर लाेगों ने दोबारा निवेश किया। अक्तूबर 2022 तक ही यह मामला चला। संदीप के अनुसार तकनीकी खामी बताते हुए शातिर ने उनसे पांच महीने का समय मांगा और मई 2023 तक धनराशि देना शुरू करने की बात कही। अब उन्हें अभी तक उनकी धनराशि नहीं मिल पाई है। उधर, धर्मपुर पुलिस थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें