फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम से मिसाल पेश कर रहे 53 युवाओं को मिला यंग अचीवर अवार्ड

Thu, 05 Feb 2026 11:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 हिमाचल प्रदेश के युवाओं को सम्मानित करने के लिए वीरवार को शिमला में अमर उजाला यंग अचीवर अवॉडर्स-2026 समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ यंग अचीवर अवार्ड से सम्मानित हस्तियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम कर रहे हिमाचल प्रदेश के युवाओं को सम्मानित करने के लिए वीरवार को शिमला में अमर उजाला यंग अचीवर अवॉडर्स-2026 समारोह का आयोजन किया जाएगा। होटल हॉलीडे होम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिभा और मेहनत के बूते समाज में मिसाल पेश कर रहीं 53 युवा हस्तियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंत्री विक्रमादित्य सिंह की धर्मपत्नी डॉ. अमरीन कौर भी विशेष तौर पर मौजूद रहीं। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कारोबार, उद्यमिता, कृषि-बागवानी और समाजसेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले प्रदेश भर के युवा अचीवर्स को पुरस्कृत किया गया। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने कहा कि प्रदेश का नाम रोशन कर रहे इन युवाओं का विकास में भी अहम योगदान है। प्रतिभा, काम के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता से एक मुकाम पर पहुंचे ये युवा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। सरकार ऐसे युवाओं के साथ खड़ी है। कार्यक्रम में गोयल मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड की मुख्य सहयोगी के रूप में भूमिका रही। आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी ने इसमें सहयोग दिया। गोयल मोटर्स की ओर से मार्केटिंग हेड दुली चंद, आईईसी यूनिवर्सिटी से रजिस्ट्रार डॉ. प्रहलाद गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बाल लोकगायक ध्रुवांश शर्मा ने पहाड़ी गीतों से खूब समां बाधा। धरोहर ग्रुप ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। मंच संचालन संजय ठाकुर ने किया। 

विज्ञापन

अजय सोहल ने सबसे कम उम्र में माउंट एवरेस्ट किया फतह
कुल्लू के रहने वाले अजय सोहल ने हौसले और अनुशासन के दम पर माउंट एवरेस्ट को फतह किया। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह प्रदेश के सबसे कम उम्र के युवा बने हैं।  पर्वतारोही होने के साथ ही सफल उद्यमी भी हैं। वह कई लोगों को रोजगार प्रदान कर रहे हैं। अजय को इससे पहले प्रतिष्ठित शान-ए-हिमाचल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

चौपाल के रीतिक ने जान में ट्रेन की चपेट में आ पर खेल कर सोलन रही बच्चियों को बचाया
शिमला जिले के चौपाल के रहने वाले रीतिक चौहान दंटा ने वर्ष 2024 में सोलन जिले में कालका-शिमला रेल ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ रहीं दो बच्चियों को खुद की जान खतरे में डालकर बचाया था। बच्चियों को पटरी से बाहर निकालते समय उनकी टांग ट्रेन की चपेट में आ गई। बाद में सर्जरी कर उनकी टांग को काटना पड़ा, लेकिन उनके अदम्य साहस ने दो बच्चियों की अनमोल जिंदगी को सुरक्षित बचाया। इस हादसे के बाद वह कृत्रिम टांग से चलते हैं। उनके इस साहस के लिए अमर उजाला की ओर से उन्हें यंग अचीवर अवाॅर्ड से नवाजा गया। उन्हें गणतंत्र दिवस पर जीवन रक्षा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

कुलदीप ने लोकगीतों से हिमाचल का मान बढ़ाया
कुलदीप शर्मा ने अपनी लोक गायकी से प्रदेश की संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने हिमाचल की लोक गायकी को प्रदेश की सीमाओं से बाहर उत्तराखंड, पंजाब और मायानगरी मुंबई तक पहुंचाया है। एक फिल्म में भी उनके गाए पहाड़ी गीत के कुछ बोल लिए गए हैं।

सोलन के कबड्डी कोच संजीव ठाकुर ने खिलाड़ियों को निखारा
सोलन जिले के रहने वाले कबड्डी कोच संजीव ठाकुर ने प्रदेश के युवा कबड्डी खिलाड़ियों का हुनर तराशने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने इस उपलब्धि से 50 से अधिक खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका दिलाया है। इससे प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेल में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।
विज्ञापन

इन हस्तियों को मिला सम्मान
रीतिक चौहान दंटा चौपाल, लोकगायक कुलदीप शर्मा, कबड्डी कोच संजीव ठाकुर, पर्वतारोही अजय सोहल, कोटखाई के प्रगतिशील बागवान कुनाल चौहान, यूरो किड्स प्ले स्कूल संजौली की मिस वंदना भाटिया, हिमालयन एडवेंचर बिलासपुर के प्रणव हांडा, करप्रीत सिंह मेहता, मेहता स्टील फेबरिकेशन एंड वर्क्स बिलासपुर, रजत चौहान, फाउंडर एंड चेयरमैन सनबीम इंटरनेशनल स्कूल जुब्बल, पंकज सहोड़, विजय शर्मा, विजय पथ अकादमी कांगड़ा, कुल्लू की ग्राम पंचायत तलाड़ा के निवर्तमान उपप्रधान सुभाष ठाकुर, नोबल पावर सॉल्यूशन के प्रबंध निदेशक चेतन ठाकुर, नगर निगम सोलन के निवर्तमान पार्षद अभय शर्मा, सरोर पंचायत के निवर्तमान प्रधान धर्मपाल चंदेल, अनिल राणा सूर्वा सिरमौर कंपनी, दिनेश शर्मा डीके इंटरप्राइजिज, हरीश चौधरी शिक्षाविद, भीम सिंह ठाकुर प्रधान ग्राम पंचायत शिल्हणू, गोहर, जिला मंडी, डॉ. संजय कुमार नेशनल वाइस प्रेसिडेंट पचीसी गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया, विशाल वर्मा संचालक राम हरि मोटर्स बगला जिला मंडी, संजना शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा संचालक द रॉयल कैस्केड रेस्टोरेंट नेरचौक जिला मंडी, शमशेर राणा निवर्तमान उपप्रधान ग्राम पंचायत छलाड़ा जिला चंबा, कुलदीप कौशल निवर्तमान प्रधान ग्राम पंचायत थुलेल, भटियात, चंबा, कुलदीप धीमान प्रबंध निदेशक न्यू ब्राइट सन स्कूल, डॉ. संजय कुमार ठाकुर विभागाध्यक्ष ऑर्थोपेडिक्स सर्जरी विभाग डॉ. राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, अर्चना कुमारी निवर्तमान जिला परिषद सदस्य स्नूह वार्ड जिला चंबा, अजय वर्मा फाउंडर एंड डायरेक्टर द ट्यूटर इंस्टीट्यूट संजौली, गरिमा चौहान फाउंडर कायाकल्प, सुनीता भूषण निवर्तमान प्रधान ग्राम पंचायत लेच विकास खंड मैहला चंबा, जगदेव चंद शिक्षक, राजकीय प्राथमिक पाठशाला तमडोह, डॉ. दीपिका गुलेरिया प्रिंसिपल वजीर एकेडमिक इंटरनेशनल स्कूल त्रिलोकपुर, जवाली, कांगड़ा, डॉ. प्रवीण ठाकुर सिटी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कांगड़ा, शम्मी शर्मा निदेशक जय परशुराम एजुकेशन एंड कल्चरल इंस्टीट्यूट पावंटा साहिब, नरेश कौशल नमो नारायण ग्राफिक्स प्रिंटिंग संस्थान बल्ह, मंडी, इंद्रप्रीत कुकरेजा फाउंडर एंड डायरेक्टर एथिक्स एलिट लाइफ साइंसेज, गुरुबचन सिंह कश्यप, रिकवरी एवं इन्फोर्समेंट प्रोफेशनल, अशोक कुमार सूर्यांश निवर्तमान प्रधान ग्राम पंचायत मोडा, जिला चंबा, कुलदीप भारद्वाज निवर्तमान प्रधान ग्राम पंचायत साच, चंबा, दुर्गी भारद्वाज निवर्तमान जिला परिषद सदस्य सुनारा, भरमौर चंबा, बलबीर सिंह दुग्गल प्रिंसिपल मिनर्वा पब्लिक स्कूल बंजार, राहुल सलारिया प्रबंध निदेशक, एयरोफ्लाई एयर हॉस्टेस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट चंडीगढ़, समाजसेवी यशपाल कोटला नालागढ़, रमेश कुमार प्रबंध निदेशक करियर पाथवे शिमला, सुरेंद्र शर्मा चेयरमैन एवं फाउंडर किड्स इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा, समाजसेवी सतीश कुमार रामशहर, सोलन, कुशल रैना प्रबंध निदेशक तत्तापानी ट्रैवल्स व होटल हॉट स्प्रिंग तत्तापानी, हरदीप हरदीप कुकरेजा संस्थापक निदेशक एथिक्सएलाइट लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड और जिला चंबा की ग्राम पंचायत द्रड्डा के पूर्व प्रधान विक्रम कुमार को भी सम्मानित किया गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें