फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती में 5224 ने पास किया ग्राउंड टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
158 पदों के लिए की जानी है भर्ती
विज्ञापन

महिला के 37 पदों के लिए 1176 ने क्वालीफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पुलिस कांस्टेबल भर्ती में जिला शिमला के महिला, पुरुष और चालक के 158 पदों के लिए 5,224 युवक-युवतियों ने लिखित परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। इसमें पुरुष के 110 पदों के लिए 4,001, महिला के 37 पदों के लिए 1176 और चालक के 11 पदों के लिए 47 युवक ने ग्राउंड टेस्ट उत्तीर्ण किया हैं। इसमें एमकॉम, होटल मैनेजमेंट, बीएसई, नर्सिंग, एमटीए, एमए और बारहवीं पास युवतियां शामिल हैं।
महिला के 37 पदों के लिए 3 हजार 890 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें 1176 युवतियों उत्तीर्ण हुई। पुरुष के 110 पदों के लिए 4 हजार 890 में से 4001 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं। इसके अलावा चालक के 11 पदों के लिए 56 में से 37 युवकों ने ग्राउंड टेस्ट पास कर लिखित परीक्षा के लिए चयन किया। 13 दिन तक चली पुलिस भर्ती के दौरान करीब 3612 अभ्यर्थी हाइट, लॉग जंप, हाईजंप और रेस में ग्राउंड टेस्ट से बाहर हो गए। सिपाही बनने के लिए इस दौरान अभ्यर्थियों ने खूब पसीना बहाया। पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के आखिर दिन शुक्रवार को 408 युवकों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ग्राउंड भराड़ी में शुक्रवार को 797 युवकों में से 396 युवक लिखित परीक्षा के लिए क्वालीफाई हुए। इसमें 401 युवक ग्राउंड टेस्ट से बाहर हो गए। एसपी डॉ. मोनिका ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती के शुक्रवार को 408 पुरुष उम्मीदवारों ने पीएसटी/पीईटी परीक्षा पास की है। पुलिस मुख्यालय की ओर से तिथि निर्धारित होने पर क्वालीफाई उम्मीदवारों लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें