फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनरेरी एएसआई बन रिटायर होंगे प्रदेश पुलिस के 500 हेड कांस्टेबल

Thu, 11 Oct 2018 01:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने तीन दशक तक हेड कांस्टेबल व ऑनरेरी हेड कांस्टेबल के पदों पर सेवाएं देने वाले पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी सौगात का एलान किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में एलान किया कि अब 32 साल तक अपनी सेवाएं देने वाले हेड कांस्टेबल को ऑनरेरी एएसआई के पद पर पदोन्नति दे दी जाएगी।

विज्ञापन


इस पदोन्नति के साथ ही ऑनरेरी एएसआई को एएसआई की तरह स्टार लगाने व वर्दी पहनने की इजाजत होगी। साथ ही ऑनरेरी एएसआई को दो सौ रुपये प्रतिमाह का विशेष वेतन भी दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश पुलिस के करीब पांच सौ पुलिस कर्मियों को तत्काल लाभ मिल जाएगा।

पुलिस विभाग की ओर से कुछ समय पहले एचसी व एचएचसी पद पर 32 साल की सेवा देने वाले पुलिस कर्मियों को पदोन्नति देने के लिए ऑनरेरी एएसआई पद को सृजित करने की सिफारिश की गई थी। मुख्यालय के प्रस्ताव से 377 ऑनरेरी हेड कांस्टेबल और 123 हेड कांस्टेबल जो 31 अगस्त तक 32 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके हैं, उन्हें लाभ मिलना था।
विज्ञापन


इस प्रस्ताव से हिमाचल सरकार पर महज साढ़े आठ करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आना था। करीब महीने भर के मंथन के बाद बुधवार को सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे कार्यकाल के बावजूद अभी तक पुलिस कर्मी बिना एएसआई बने ही रिटायर हो जाते हैं।

लेकिन इस पद को सृजित करने से वह सम्मान के साथ रिटायर हो सकेंगे। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि इस पदोन्नति के लिए केवल सेवाकाल ही नहीं बल्कि वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट और पिछले पांच साल का सेवाकाल संतोषजनक होना जरूरी होगा।

सीएम से मिलकर जताया आभार 
हेड कांस्टेबल और ऑनरेरी हेड कांस्टेबलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सरकार के फैसले का आभार जताया। सदस्यों ने कहा कि लंबित मांग को पूरा कर सरकार ने बड़ी राहत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें