फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेओए इंटरव्यू के लिए बुलाए 500, पहुंचे 100 पूर्व सैनिक

Thu, 29 Nov 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक कल्याण विभाग कार्यालय हमीरपुर में बुधवार को जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लिए गए। इसके लिए 500 पूर्व सैनिकों को बुलाया गया था। 100 अभ्यर्थी ही उपस्थित हो सके। पूर्व सैनिक के कोटे से जेओए और लिपिक के 100 पद भरे जाने हैं।

विज्ञापन


इन पदों को भरने के लिए विभाग 30 नवंबर तक साक्षात्कार होंगे। विभाग ने इन पदों को भरने के लिए 1500 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए है। इन अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट दिसंबर माह के पहले पहले सप्ताह में करवाया जाएगा।

विभाग ने 29 नवंबर को भी 500 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। इससे पहले लिपिक के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार करवाए गए। सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर के निदेशक
विज्ञापन


ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने कहा कि 500 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। इसमें 100 अभ्यर्थी ही उपस्थित हो पाए हैं। उन्होंने कहा कहा कि 30 नवंबर तक जेओए के पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें