35वां राज्य युवा उत्सव 8 से 10 दिसंबर तक कुल्लू में होगा। युवा सेवाएं और खेल विभाग की ओर से करवाए जाने वाले युवा उत्सव में प्रदेश भर से 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के लगभग 700 युवा कलाकार भाषण और गीत-संगीत की 11 विधाओं में भाग लेंगे।
उत्सव की विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र और देव सदन में करवाई जाएंगी। इनमें लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी, एकल गायन, हारमोनियम, सितार, बांसुरी, तबला और पारंपरिक वाद्य वादन प्रतियोगिता शामिल रहेंगी।
राज्य स्तरीय युवा उत्सव की सभी तैयारियों शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में 12 नवंबर को एडीएम अक्षय सूद की अध्यक्षता में और 27 नवंबर को सहायक आयुक्त सनी शर्मा की अध्यक्षता में अन्य
विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें की जा चुकी हैं। प्रतिभागी दलों, उनके प्रभारियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों, आयोजन से जुड़े अन्य अधिकारियों के रहने और खाने सहित अन्य प्रबंध किए जा रहे हैं।