फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: कबड्डी विश्वकप खेल सकती हैं हिमाचल की 5 से 6 बेटियां, अंतिम कोचिंग कैंप के लिए हुआ चयन

Mon, 14 Jul 2025 09:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

कबड्डी विश्व कप के लिए भारतीय टीम के चयन के लिए अंतिम कोचिंग कैंप में हिमाचल की छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
अंतिम कोचिंग कैंप में प्रदेश की छह खिलाड़ियों का चयन हुआ। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में होने वाले कबड्डी विश्व कप के लिए भारतीय टीम के चयन के लिए अंतिम कोचिंग कैंप में हिमाचल की छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि इनमें से पांच से छह खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिल सकती है। ये सभी खिलाड़ी फाइनल कोचिंग कैंप में भाग लेंगी और अपने खेल के दम पर टीम में जगह बनाने का प्रयास करेंगी। पहले विश्व कप जुलाई में होना प्रस्तावित था। इस बीच कुछ कारणों से अब इसे अगस्त में आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन


यह प्रतियोगिता अब 3 से 10 अगस्त तक हैदराबाद में होगी। इससे पूर्व एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में भी पांच खिलाड़ियों पुष्पा, ज्योति, भावना, साक्षी और रितु नेगी ने भारतीय टीम की ओर से स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय खेल प्राधिकरण धर्मशाला की कबड्डी खिलाड़ी पूजा ठाकुर ने बताया कि महिला कबड्डी विश्व कप के लिए आयोजित अंतिम कोचिंग कैंप में प्रदेश की छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें से चार खिलाड़ी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस धर्मशाला में प्रशिक्षण ले रही हैं।

 भारतीय टीम के कोचिंग कैंप के लिए जिन हिमाचली खिलाड़ियों का चयन किया गया है उनमें पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर, रितु नेगी, चंपा, भावना और साक्षी शर्मा शामिल हैं। इनमें से चार खिलाड़ी पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर, चंपा और भावना धर्मशाला स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण ले रही हैं। रितु नेगी रेलवे की ओर से खेलती हैं जबकि साक्षी शर्मा हिमाचल से खेलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये जाएंगी कोचिंग कैंप में
पुष्पा
ज्योति
चंपा
साक्षी
रितु नेगी
भावना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें