फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बिना पंजीकरण चल रहे नशा मुक्ति केंद्र से निकाले 49 लोग, नालागढ़ पुलिस ने दी दबिश

Wed, 03 Jul 2024 07:38 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)।

सार

नालागढ़ के ढांग उपरली में बिना पंजीकरण के नशा मुक्ति केंद्र चलाया जा रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना मिलते ही यहां पर दबिश दी। अभी तक 49 में से 12 लोग अभी उनके परिजनों को सौंपने बाकी है। 
विज्ञापन
नालागढ़ के ढांग उपरली में बिना पंजीकरण के चल रहा था नशा मुक्ति केंद्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालागढ़ के ढांग उपरली में अवैध रूप से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र से पुलिस ने 49 लोगों को निकाला है। इसमें 37 लोगों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है, जबकि 12 लोगों को भी जल्द ही परिजनों तक पहुंचाया जाएगा। पुलिस ने केंद्र के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नालागढ़ के ढांग उपरली में बिना पंजीकरण के यह नशा मुक्ति केंद्र पिछले कुछ दिनों से चल रहा था। यहां पर रह रहे लोगों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं थी। यही नहीं एक महिला को भी यहां पर रखा हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने गुप्त सूचना मिलते ही यहां पर दबिश दी। पुलिस के आते ही संचालक वहां पर फरार हो गया। पुलिस ने केंद्र का रिकार्ड अपने कब्जे में लेने के बाद सभी लोगों को यहां से छुड़वा दिया है। अभी तक 49 में से 12 लोग अभी उनके परिजनों को सौंपने बाकी है। पुलिस ने सभी के परिजनों को सूचना दे दी है। थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक के खिलाफ बिना पंजीकरण के नशा मुक्ति केंद्र चलाने पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही केंद्र के प्रभारी को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें