शिक्षा विभाग ने विभिन्न विषयों में मास्टर डिग्री रखने वाले 466 ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स (टीजीटी) को पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी कर दिए हैं। रेगुलर आधार पर पदोन्नत हुए शिक्षकों को 10300-34800 +4200 ग्रेड पे दिया जाएगा।
इसके साथ ही इन सभी पीजीटी को विभिन्न सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती भी दे दी गई है। सभी टीचरों को 19 दिसंबर तक हर हाल में ज्वाइन करने के लिए कहा गया है