फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: एचआरटीसी की 460 बसें चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना

Fri, 11 Nov 2022 10:38 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को एचआरटीसी शिमला मंडल की 460 बसें पोलिंग पार्टियों को लेकर रवाना हो गईं। इससे जिले में 150 से अधिक रूट वीरवार को प्रभावित रहे। कुछ बसें पोलिंग पार्टियों को छोड़ कर शुक्रवार को रूटों पर लौट आएंगी। शनिवार को मतदान के दिन इतनी ही बसें पोलिंग पार्टियों को वापस मुख्यालय लाने के लिए फिर रवाना होंगी।
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को एचआरटीसी शिमला मंडल की 460 बसें पोलिंग पार्टियों को लेकर रवाना हो गईं। इससे जिले में 150 से अधिक रूट वीरवार को प्रभावित रहे। कुछ बसें पोलिंग पार्टियों को छोड़ कर शुक्रवार को रूटों पर लौट आएंगी। शनिवार को मतदान के दिन इतनी ही बसें पोलिंग पार्टियों को वापस मुख्यालय लाने के लिए फिर रवाना होंगी। निगम की बसें चुनाव ड्यूटी पर रवाना होने से शनिवार तक बसों के रूट प्रभावित रहेंगे। शिमला से एचआरटीसी बसें शिमला ग्रामीण, कसुम्पटी, ठियोग, कोटखाई, रामपुर, रोहड़ू, चौपाल विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां लेकर रवाना हुई हैं।

विज्ञापन


शिमला लोकल डिपो की 46 बसें शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के लिए, शिमला ग्रामीण डिपो की 20 बसें शिमला ग्रामीण और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्रों के लिए और तारादेवी डिपो की 45 बसें जुब्बल, कोटखाई, ठियोग के मतदान केंद्रों के लिए चुनाव कर्मियों को लेकर रवाना हुई हैं। इनमें से अधिकांश बसें शुक्रवार को लौट आएंगी जबकि दूरदराज क्षेत्रों के लिए रवाना हुई 25 बसें शनिवार को मतदान के बाद ही लौटेंगी। शुक्रवार को लौटने वाली बसें शनिवार दोपहर बाद पोलिंग पार्टियों को लाने के लिए दोबारा पोलिंग बूथों के लिए रवाना होंगी।

चुनाव ड्यूटी में भेजीं 460 बसें
चुनाव ड्यूटी के लिए वीरवार को एचआरटीसी की 460 बसें रवाना हुई हैं। अधिकांश बसें शुक्रवार को लौट आएंगी। शनिवार को पोलिंग पार्टियों को वापिस लाने के लिए इतनी ही बसें दोबारा भेजी जाएंगी। लोगों की सुविधा के लिए कई रूट कल्ब करके संचालित किए हैं।- विनोद ठाकुर, मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी शिमला मंडल
विज्ञापन


रूट फेल होने से परेशान हुए यात्री
एचआरटीसी की बसें चुनाव ड्यूटी में जाने के कारण वीरवार को लोकल और लंबे रूट पर यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ा। शिमला से श्यामनगर ननखड़ी रूट पर बस न जाने के कारण लोग वोट डालने के लिए अपने गृह क्षेत्र नहीं जा सके। शिमला शहर के लोकल रूटों पर भी वीरवार को एचआरटीसी बसों की किल्लत रही जिस कारण निजी बसों में भारी ओवरलोडिंग रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें