अखिल भारतीय कांग्रेस क मेटी की गठित उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सुनवाई की। सह प्रभारी गुरकीरत सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले 44 नेताओं की पार्टी में बहाली कर दी है।
पार्टी में लिए गए नेताओं में पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा नाचन, सुरेंद्र पाल जोगिंद्र नगर और रघुवीर सिंह लाहौल स्पीति भी शामिल हैं। इनके साथ की 13 मामलों को लंबित रखा है जबकि 4 मामलों को रद कर दिया है। कमेटी के अध्यक्ष ने कहा है कि जिन नेताओं को लगता है कि उनके साथ न्याय नहीं हुआ है, वह अपनी बात कमेटी के समक्ष सात दिन के भीतर रख सकेंगे।
पार्टी के महासचिव रजनीश किमटा ने पुष्टि करते हुए बताया कि कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस में 44 नेताओं की बहाली कर दी है। जबकि 4 मामले रद कर दिए हैं और 13 मामले लंबित रखे हैं। कमेटी के दो अन्य सदस्य विद्या स्टोक्स और जीएस बाली भी मौजूद रहे।