फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराये पर देने के लिए सस्ते मिलेंगे कृषि उपकरण, इतनी मिलेगी सब्सिडी

Sun, 12 Aug 2018 12:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर हिमाचल के बागवान किराये पर देने के लिए कृषि उपकरणों को खरीदते हैं तो उन्हें सरकार इस खरीद पर 40 प्रतिशत सब्सिडी देगी। यह सब्सिडी 25 लाख रुपये तक की धनराशि के उपकरणों की खरीद पर दी जाएगी। 

विज्ञापन


पिछले दिनों राज्य मंत्रिमंडल ने इस योजना को भी मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के वार्षिक बजट में घोषणा की थी कि मजदूरों की कमी के कारण कृषि यंत्रीकरण समय की मांग है। 

ऊंचे दाम के कारण बहुत से कृषक ट्रैक्टर, पॉवर वीडर, पॉवर टिलर जैसे उपकरण नहीं खरीद पा रहे हैं। इसके लिए प्रदेश में कृषि उपकरण सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें किसान और बागवान किराये पर उपकरणों को प्राप्त कर पाएंगे।
विज्ञापन


इन केंद्रों की स्थापना के लिए हिमाचल के किसानों और युवा उद्यमियों को 25 लाख रुपये की धनराशि की मशीनरी पर 40 प्रतिशत उपदान दिया जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में दो दिन पहले हुई बैठक में इस योजना को भी मंजूरी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें