फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई रोप-वे नीति से पर्यटन को लगेंगे पंख : शांता कुमार

Sat, 11 Aug 2018 07:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद शांता कुमार ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं की दृष्टि से सरकार की ओर से नई पर्यटन रोप-वे नीति ऐतिहासिक और सराहनीय कदम है। हिमाचल स्विट्जरलैंड से कम नहीं है।

विज्ञापन


लेकिन, अभी तक हम हिमाचल के उस सौंदर्य को विश्व को दिखा नहीं सके। तेजी से बढ़ते पर्यटन उद्योग की प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। देश ही नहीं, विश्वभर के निवेशक हिमाचल में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं।

लेकिन, इस संबंध में प्रदेश की पर्यटन नीति उनके अनुकूल नहीं थी। इस संबंध में सभी सरकारों से नीति बदलने का आग्रह किया गया। लेकिन, किसी भी सरकार ने नीति को नहीं बदला। अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है।
विज्ञापन


धौलाधार के अपार सौंदर्य को दिखाने के लिए चंबा से लेकर बैजनाथ तक रोप-वे से पर्यटन को बढ़ाया जा सकता है। पालमपुर में 1990 में रोप-वे का शिलान्यास भी करवाया गया था।

लेकिन, बाद में वह योजना आगे नहीं बढ़ी। बतौर केंद्रीय पर्यटन मंत्री रहते मदन लाल खुराना ने पालमपुर रोववे के लिए 90 लाख रुपये मंजूर किए। पैसा वापस चला गया। लेकिन, रोपवे नहीं बन पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें