फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में होंगे सारे काम, टल गई हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन बढ़ोतरी के मुद्दे पर इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच जारी बातचीत के बाद होने वाली छह दिन की हड़ताल टल गई है। ऐसे में अब बैंकों में पहले की तरह काम होगा। इससे पहले प्रस्तावित हड़ताल 21-24 जनवरी तक होनी थी।
विज्ञापन


मगर देर रात बैंकों ने हड़ताल फिलहाल टाल दी है। बैंक बंद रहने से लोगों को भारी दिक्कतें आने वाली थी। इसे देखते हुए सोमवार को भी बैंकों में भारी भीड़ लगी रही।

फिलहाल अब बैंकों में कामकाज सुचारू रहेगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के तहत बैंकिंग उद्योग के 10 लाख कर्मचारी और अधिकारी आते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

सरकार ने मांगा था 10 दिन का वक्त

बैंक कर्मचारियों के फोरम के एक संयोजक ने बताया कि इसके पहले भी बैंक कर्मचारी संगठनों ने गत सात जनवरी को हड़ताल की घोषणा की थी, जिस पर भारतीय बैंक संगठन ने कर्मचारियों की मांगों पर विचार के लिए 10 दिनों की मोहलत मांगी थी।

इसकी अवधि समाप्त होने के बाद भी बैंकों की प्रबंधन समिति की बैठक नहीं बुलाई गई। उन्होंने बताया कि बैंकों के उपेक्षित रुख को देखते हुए कर्मचारी संगठनों ने फिर से हड़ताल पर जाने का निर्णय किया।

मगर अब हड़ताल टलने से कामकाज रोज की तरह सुचारू रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें