फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी साल में बड़ा फेरबदल, सैंकड़ों पुलिस अधिकारी इधर से उधर

Fri, 15 Sep 2017 05:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार को राज्यभर में तैनात इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और एएसआई रैंक के कर्मचारियों के व्यापक तबादले किए हैं। प्रदेश में कुल 396 पुलिस कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश शुक्रवार को जारी किया गया। निर्वाचन आयोग के प्रदेश में चुनाव करवाने की प्रक्रिया शुरू करने के तहत यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


एक स्थान पर तीन वर्ष से अधिक समय तक तैनात सरकारी कर्मचारियों का तैनाती स्थान बदलने की प्रक्रिया के तहत पुलिस विभाग में कार्यवाही शुरू हुई है। आदेश में 27 इंस्पेक्टर, 108 सब इंस्पेक्टर और 261 एएसआई शामिल हैं।

डीजीपी की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि इन आदेशों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। पुलिस विभाग ने ये तबादले निर्वाचन आयोग के उस आदेश के बाद किए हैं, जिसमें कहा गया था कि जिन पुलिस कर्मचारियों के एक स्थान पर तीन वर्ष पूरे
विज्ञापन


हो गए हैं या फिर 31 जनवरी तक तीन वर्ष पूरा होंगे, उनके तबादले किए जाने हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद विभाग ने 396 पुलिस कर्मचारियों की सूची तैयार कर स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें