फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 38 भाषा अध्यापकों को नियमित करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल हुआ पूरा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने जारी किए आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला के वरिष्ठ माध्यमिक, उच्च तथा माध्यमिक स्कूलों में अनुबंध आधार पर सेवारत 38 भाषा अध्यापकों और 18 शास्त्री शिक्षकों को दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर नियमित कर दिया है।
उपनिदेशक उच्च एवं कार्यवाहक उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अशोक शर्मा ने शिक्षकों को नियमित करने के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत लाभान्वित होने वाले शिक्षकों के नाम और उनकी तैनाती के स्कूलों के नामों की सूची उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला शिमला की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।
विज्ञापन

नियमित हुए भाषा अध्यापकों में मधु बाला (मसली स्कूल), मीनाक्षी (केलवी), ममता देवी (थाईला), रूपलाल (करयाली), लोकेंद्र सिंह (दिसवानी), अर्पणा (सनारसा), रुचिका (ओगली), निशा कुमारी (खाईरा), उर्मिला (बंदुर), मनोज अत्री (महोग), सुरेश कुमार (देवरी खनेटी), रविंद्र कुमार (मुंडु), रत्ना (चनावग), प्रताप सिंह (धर्मपुर मधान), कमलेश (बनुणा), किरण लता (बाघी), खेमराज (गुम्मा बसंतपुर), चमन लाल (कोटखाई ब्वॉयज), अचला कुमारी (घणाहट्टी), विंकल मंढोत्रा (मंढोतरा), विजय लता (हिमरी), रमन शर्मा (कोहबाग) और अनीता कपिला (बढ़ागांव) शामिल हैं।
इनके अलावा अंजना शर्मा (हलोग), मनोज कुमार (खटनोल), सीमा शर्मा (चलाहल थाची), माला शर्मा (मलेंडी), पूनम शर्मा (मूलकोटी), सत्या प्रकाश शर्मा (मझारना), ललिता (चिड़गांव), सुनीता देवी (भोगरा), सोनू (शमाथला), तुषार कुमार (हिरह), कौशल्या (झिकनीपुल), सुनील बरागटा (घूंड स्कूल), जयपाल (देलठ), पुष्पलता (बधाल) और निशा कुमारी (सरस्वतीनगर) शामिल हैं।
विज्ञापन

यह शास्त्री शिक्षक भी हुए हैं नियमित
शिक्षा विभाग के आदेशानुसार नियमित हुए शास्त्री शिक्षकों में बनिता कुमारी (भट्टाकुफर स्कूल), मंजु बाल (लरोट), यशवंत (चनावग), रामकृष्ण (बलग स्कूल), भावना (शिवान), रोहित (कलींड माहोरी), हितेंद्र प्रकाश (ग्वाही), भारत भूषण (पधेची), ओम प्रकाश (देईया), पपिंद्र सिंह (पारसा), सरिता कुमारी शर्मा (जुन्गा), शशि बाला (डंसा), राकेश (जुब्ब्ल ब्वॉयज स्कूल) प्रदीप कुमार (सुंदरनगर), परविंद्र कौर (बैंश, हलोग), जयवंती (लोअर कोटी), मुकेश कुमार (टिक्कर-जुब्बल कोटखाई) और किरण कुमार (जुन्गा स्कूल) शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें