फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मंदिर में तैनात 35 गृहरक्षक बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात 35 गृहरक्षकों को बदल दिया गया है। इनकी जगह गृहरक्षक की चौथी बटालियन नाहन से होमगार्ड जवानों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 49 गृहरक्षकों की मंदिर क्षेत्र में तैनाती की गई है। यह सभी होमगार्ड ऊना बटालियन से हैं, लेकिन अब ऊना जिला के 35 गृहरक्षक को हटाकर नाहन बटालियन के गृहरक्षक मंदिर में डयूटी देंगे। वहीं मंदिर में पंजाब के श्रद्धालुओं की ज्यादातर संख्या रहती है। ऐसे में ऊना बटालियन के गृहरक्षक स्थानीय होने के कारण बेहतर व्यवस्था बनाने में कामयाब रहते थे, लेकिन अब नाहन से आए गृहरक्षकों के हवाले नए सिरे से सारी व्यवस्था का जिम्मा रहेगा।
प्रशासन का कहना है कि 35 बदले गए होमगार्डों को मंदिर से हटाकर थानों और चौकियों में तैनात किया जाएगा। होमगार्ड के इंचार्ज एसपीसी मोहिंदर सिंह ने बताया कि 35 होमगार्ड को यहां से बदला गया है। 14 होमगार्ड को रखा गया है। मंदिर में तैनात वित्त और लेखा अधिकारी आशीष शर्मा ने बताया की मंदिर में तैनात ऊना बटालियन के 35 होमगार्ड को बदलकर नाहन बटालियन के गृहरक्षक मंदिर तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें