फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरियों की बहार, 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का इंतजार खत्म होने जा रहा है। सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र में 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जा रही है। आप भी अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


सबसे पहले अर्नी विश्वविद्यालय काठगढ़ इंदौरा में छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से हिंदोस्तान टाइमस के साइन डॉट कॉम ग्रुप के सहयोग से दो दिवसीय मैगा जॉव मेले का आयोजन 21 और 22 मार्च को किया जा रहा है।

इस मेले में 20 से अधिक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रसिद्ध कंपनियां 300 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू लेंगी।

ये छात्र लें हिस्सा

इसकी जानकारी देते हुए अर्नी विश्वविद्यालय के चांसलर नीरज गर्ग ने बताया कि यह जॉव मेला अन्य संस्थाओं से कोर्स कर रहे छात्रों के लिए भी खुला है और सभी विद्यार्थियों के कोई पंजीकरण फीस नहीं है।

इस जॉब मेले में हिमाचल, पंजाब व जम्मू कश्मीर के राज्यों के विभिन्न तकनीकी संस्थानों से इंजिनियरिंग डिप्लोमा, बी टैक, एमबीए, बीबीए, एमसीए, कर रहे छात्र भी भाग ले सकते हैं। यह मेला विद्यार्थियों को रोजगार के अधिक से अधिक मौके प्रदान करेगा।

साथ ही इसमें शामिल कंपनियों को संख्या में प्रतिभागी विद्यार्थियों में से अपनी पंसद के कर्मचारी चुनने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन

प्रदेश में भरेंगे टीजीटी आर्ट्स के दस पद

वहीं, हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा विभाग के माध्यम से 10 टीजीटी आर्ट्स के पद भरे जा रहे हैं। सामान्य जाति वर्ग के बैकलॉग के पदों के लिए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक के माध्यम से जिला स्तर पर साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके बाद निदेशक कार्यालय में अंतिम मेरिट तैयार होगी।

भर्ती को लेकर प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के माध्यम से सामान्य जाति वर्ग से संबंध रखने वाले टीजीटी आर्ट्स अध्यापकों की हो रही भर्ती में 1998 बैच के वही बीएड अध्यापक भाग ले सकते हैं, जिन्होंने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड या हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के माध्यम से 9-9-2014 से पहले अध्यापक पात्रता परीक्षा पास की हो।

इसके लिए रोजगार कार्यालय से मांगपत्र मांगे जा रहे हैं। इसके अलावा इस बैच के जिन अभ्यर्थियों का 10-11-2014 को साक्षात्कार हो गया है, उन्हें अब साक्षात्कार देने की आवश्यकता नहीं है। किसी कारण 10-11-2014 को साक्षात्कार से चूके अभ्यर्थी इस बार भाग ले सकेंगे।

उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा केएस कटवाल ने बताया कि प्रदेश में सामान्य जाति वर्ग के टीजीटी आर्ट्स के बैकलॉग पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांगड़ा में इसके लिए 25 मार्च को साक्षात्कार लिए जाएंगे। रोजगार कार्यालय से मांग पत्र भी मिल गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें