त्योहारों की वजह से छुट्टियों का मौसम आने वाला है। त्योहारों की वजह से अक्टूबर में 13 और नवंबर में 9 छुट्टियां पड़ रही हैं। भले ही सरकारी कर्मचारियों और स्कूली बच्चे इन छुट्टियों में बाहर कहीं जा सकेंगे, लेकिन आम आदमी के लिए यह दिन भारी पड़ेंगे। उनके सरकारी विभाग से जुड़े कार्यों की रफ्तार मंद पड़ सकती है।
अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह में दो और आखिरी सप्ताह में चार छुट्टियां एक साथ रहेंगी। नवंबर में कुछ इसी तरह का सिलसिला रहेगा। एक ओर साल 2014 में शिक्षकों को साल के 365 दिनों में 105 छुट्टियों का तोहफा मिला है।
वहीं, सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों को शनिवार और 52 रविवार सहित पूरे साल में होने वाले राष्ट्रीय पर्व, त्योहार, महापुरुषों की जयंती, दूसरा शनिवार और अन्य कई छुट्टियां मिलाकर 22 और छुट्टियां हैं।