फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विवि कर्मचारी संगठन के चुनाव के लिए 3 नामांकन पत्र दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
उप कुलसचिव राजीव की देखरेख में होंगे चुनाव
विज्ञापन

25 मार्च को होंगे विवि में मतदान, तैयारियां शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के चतुर्थ श्रेणी एवं तकनीकी कर्मचारी संगठन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक तीन उम्मीदवारों ने अपने-अपने पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

चुनाव अधिकारी के रूप में उप कुलसचिव (शैक्षणिक शाखा) राजीव धीमान पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। इनके मार्गदर्शन में नामांकन पत्र स्वीकार किए जा रहे हैं और सभी औपचारिकताएं निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की जा रही हैं। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जाएगी। अध्यक्ष, महासचिव और अन्य कार्यकारिणी पदों के लिए संभावित उम्मीदवार सक्रिय हो गए हैं। समर्थकों के साथ बैठकों और रणनीति बनाने का दौर जारी है। अभी तक तीन नामांकन दाखिल हुए हैं जबकि आने वाले दिनों में और दावेदार सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के तहत नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। इसके उपरांत नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर अंतिम प्रत्याशियों की सूची घोषित की जाएगी। 25 मार्च को प्रस्तावित मतदान को देखते हुए कर्मचारियों के बीच उत्साह और चर्चा दोनों बढ़ती जा रही हैं। कर्मचारी संगठन का यह चुनाव आगामी कार्यकाल की दिशा तय करेगा, ऐसे में विश्वविद्यालय परिसर में प्रचार गतिविधियां आने वाले दिनों में और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें