फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से जंग लड़ने को 272 आयुष चिकित्सक तैयार

Tue, 07 Apr 2020 04:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हिमाचल सरकार आयुष डॉक्टरों की भी फील्ड में सेवाएं लेगी। कोरोना की जंग में शामिल होकर संक्रमण से लड़ने के लिए सरकार  ने 272 चिकित्सकों की सेवाएं लेने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को मिली जानकारी के मुताबिक यह डॉक्टर बाहर से आए हुए लोगों की स्क्रीनिंग से लेकर निगरानी तक का कार्य करेंगे। यह चिकित्सक विभिन्न टीमों के माध्यम से घर-घर जाकर एसीएफ अभियान में भी भाग लेंगे।

इस दौरान अलग-अलग परिवार का ब्योरा इकट्ठा करने और उसकी ऑनलाइन एंट्री की यही डॉक्टर करेंगे। कई आयुष चिकित्सकों की ड्यूटी क्वारंटीन केंद्रों, बैरियर ड्यूटी, रैपिड रिस्पांस टीम और इमरजेंसी ओपीडी में भी अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन


पहले भी ओपीडी में भी देते रहे सेवाएं
स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी के चलते आयुष चिकित्सक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की ओपीडी में लोगों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त चिकित्सकों से आगे आने की अपील

वहीं, कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटारे को सरकार ने सेवानिवृत्त चिकित्सकों से आगे आने की अपील की है। सरकार ने अपनी वेबसाइट पर नीति आयोग का एक लिंक शेयर किया है। इस लिंक में हिमाचल प्रदेश के सेवानिवृत्त चिकित्सकों से कोरोना वायरस से निपटने के लिए सेवाएं देने को आगे आने की अपील की है। इस अपील में कहा गया है कि वे जो इस मौके पर योगदान देना चाहते हैं और इस मिशन में आगे बढ़ना चाहते हैं। वे अपने आप को संबंधित लिंक पर पंजीकृत कर सकते हैं।

सरकार समय आने पर उनकी मदद लेगी। इसमें कहा गया है कि राज्य सरकारें अपनी स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बढ़ा रही हैं। ऐसा देश के तमाम हिस्सों में किया जा रहा है। ऐसे में स्वेच्छा से जो अपनी सेवाओं का योगदान देना चाहते हैं और इस अच्छाई के मिशन में आगे आना चाहते हैं, वे आगे आएं। इस लिंक में बताया गया है कि आने वाले समय में ट्रेन अस्पताल बनाए जा रहे हैं। इस समय ऐसे तमाम चिकित्सकों से अपील की जाती है कि वे संकट की घड़ी में आगे आएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें