लॉकडाउन और कर्फ्यू हटाने के सवाल पर भारद्वाज ने कहा कि इस पर 14 अप्रैल के बाद समीक्षा कर केंद्र फैसला करेगा। उन्होंने कहा कि शुरुआत में कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों मरीज ठीक हो गए, जबकि एक तिब्बती की मौत के बाद कोई नया मामला नहीं आया था।
बद्दी का मामला भी दिल्ली के लोगों से जुड़ा था, लेकिन प्रदेश में जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ने से हालात मुश्किल हुए हैं। भारद्वाज ने जमातियों को सुसाइड बम की संज्ञा देते हुए कहा कि सबसे खतरनाक यह है कि ये जानकारी छुपा रहे हैं। ऐसी स्थिति में लॉकडाउन या कर्फ्यू कब खत्म होगा ये कहा नहीं जा सकता।
मंत्रिमंडल ने कोविड-19 से लड़ाई के दौरान निरंतर सेवाएं देने वाले डाक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ के अलावा सफाई कर्मियों और पुलिस कर्मियों को बधाई दी। आभार जताते हुए कैबिनेट ने कहा कि उनकी इस सेवा के बिना मुश्किल समय में हालात से निपटना नामुमकिन था। मंत्रिमंडल ने सभी को विश्व स्वास्थ्य दिवस की भी बधाई दी।
शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मंत्रिमंडल ने उत्तरी कश्मीर के केरन सेक्टर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में बलिदान देने वाले कुल्लू के पुइंद गांव के पैराट्रूपर बालकृष्ण (24) और बिलासपुर की हटवाड़ पंचायत के देहरा गांव के कमांडो सूबेदार संजीव कुमार (43) को श्रद्धांजलि दी।