फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की वर्दी पहनने के लिए 2570 युवाओं ने लगाई दौड़

Thu, 17 Jan 2019 06:14 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उना
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा मैदान में चल सेना भर्ती के छठे दिन जिले के लगभग 2570 युवाओं ने भाग्य आजमाया। युवा 1600 मीटर दौड़, लांग जंप, बीम निकालने और जिग-जैग बैलेंस की ग्राउंड प्रक्रिया को पास कर करीब 503 युवा अगले दौर मेें पहुंचे। वीरवार को भर्ती के दौरान शहीद कैप्टन अमोल कालिया के पिता सतपाल कालिया पहुंचे। उन्होंने सेना भर्ती के दौरान दौड़ को हरी झंडी दिखाई। 11 दिवसीय सेना भर्ती के दौरान अब तक जिला ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर के कुल 17,191 युवकों ने अपनी किस्मत आजमाई।

विज्ञापन


तीन जिलों के तीन हजार 149 युवाओं ने ग्राउंड पास कर लिया है। छह दिन तक चले ग्राउंड टेस्ट में ऊना के युवा प्रथम रहे। जिले के लगभग 5932 युवाओं ने हिस्सा लिया। इनमें 1183 युवा ने ग्राउंड टेस्ट पास किया। बिलासपुर के 5 हजार 542 में से 1 हजार 39 युवा पास हुए। हमीरपुर के 5687 में से 924 युवाओं ने अगले दौर में प्रवेश किया। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के डायरेक्टर कर्नल सतीश कुमार ने बताया कि इंदिरा मैदान ऊना में विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है।

11 दिन तक चलने वाली सेना भर्ती में ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के करीब 23 हजार युवा हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी व कंप्यूटरीकृत बनाया गया है। कर्नल सतीश ने बताया कि 18 जनवरी को आरटी जेसीओ और हवलदार एसएमसी की भर्ती होगी। जिसमें हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ के युवा हिस्सा लेंगे। भर्ती स्थल पर 19 से 22 जनवरी तक मेडिकल प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें