फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमीट्रिक से राशन लेने पर उपभोक्ताओं से वसूलेंगे 25 पैसे कमीशन

Sun, 12 Sep 2021 12:24 PM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

वर्तमान में प्रदेश में 13 लाख से अधिक राशन कार्ड हैं। डिपो होल्डरों को बायोमिट्रिक मशीन के सिम कार्ड खुद के पैसों से रिचार्ज करवाने पड़ते थे। अब रिचार्ज उपभोक्ताओं की जेब से होगा। चूंकि डिपुओं में मिलने वाली सभी प्रकार की दालें, तेल के पैकेट पर अधिकतम मूल्य अंकित होता है।
विज्ञापन
बायोमीट्रिक(सांकेतिक) - फोटो : खाद्य आपूर्ति विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में अब बायोमीट्रिक प्रणाली से राशन वितरण करने पर डिपो होल्डर को प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर 25 पैसे कमीशन मिलेगा। डिपो होल्डरों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने यह पहल की है। इसके साथ ही इस पहल से डिपो होल्डरों की बायोमिट्रिक मशीन के सिम कार्ड के रिचार्ज की मांग भी पूरी होने की उम्मीद है। लंबे समय से डिपो होल्डर राज्य सरकार से सिम कार्ड रिचार्ज का खर्च उठाने की मांग कर रहे थे, जिसे अब 25 पैसे कमीशन के तौर पर राहत देकर पूरा किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में 13 लाख से अधिक राशन कार्ड हैं।

विज्ञापन


डिपो होल्डरों को बायोमिट्रिक मशीन के सिम कार्ड खुद के पैसों से रिचार्ज करवाने पड़ते थे। अब रिचार्ज उपभोक्ताओं की जेब से होगा। चूंकि डिपुओं में मिलने वाली सभी प्रकार की दालें, तेल के पैकेट पर अधिकतम मूल्य अंकित होता है। 25 पैसे की कटौती उपभोक्ता से बिल के बीच होगी। डिपुओं में 200 से लेकर एक हजार तक राशन कार्ड पंजीकृत होते हैं। कोई डिपो होल्डर एक हजार उपभोक्ताओं को बायोमिट्रिक प्रणाली से राशन देता है तो उसे 250 रुपये का अतिरिक्त लाभ होगा। इसके साथ ही डिपुओं में ऑफलाइन राशन वितरण की शिकायतों पर भी अंकुश लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें