फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.50 लाख रुपये में बनेगा गरीब का घर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिले के 80 गरीब परिवारों का चयन किया गया है। इन परिवारों को घर बनाने के लिए 1.50 लाख रुपये तीन किस्तों में जारी किए जाएंगे। पहली किस्त 65 हजार, दूसरी 52 हजार और तीसरी किस्त 33 हजार रुपये की मिलेगी। इस राशि से लाभार्थियों को पक्की छत नसीब होगी।
विज्ञापन

जिले में सबसे अधिक मकान विकास खंड नादौन में बनेंगे। यहां 25 गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुए हैं। जबकि विकास खंड हमीरपुर में नौ, भोरंज में 17, बिझड़ी में दस, सुजानपुर में पांच और बमसन में 14 गरीब परिवारों को मकान मिले हैं।
पंचायतों में इन मकानों का कार्य जल्द ही शुरू होगा। गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर कर रहे परिवारों को अब खस्ताहाल कच्चे मकानों की जगह यह मकान मिलेंगे। उपनिदेशक और परियोजना अधिकारी डीआरडीए केडीएस कंवर ने कहा कि जिले के 80 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें