सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को किताबें और वर्दी मुफ्त उपलब्ध करवाई जाती हैं। विद्यार्थियों से आठवीं कक्षा तक कोई फीस भी नहीं ली जाती है। नवीं कक्षा में दाखिले लेने पर पांच रुपये दाखिला फीस ली जाती है। दसवीं कक्षा में दाखिला नहीं लिया जाता। इसके अलावा 24 रुपये विभिन्न फंड हैं। परीक्षा शुल्क करीब 100 रुपये है। इसे वार्षिक ही लिया जाता है। छात्राओं से 15 रुपये ट्यूशन फीस नहीं ली जाती।
कुल मिलाकर नवीं और दसवीं में करीब 35 रुपये प्रति माह फीस बनती है। जमा एक कक्षा में दाखिला लेने पर दस रुपये फीस है। इन कक्षाओं में छात्राओं से करीब 102 रुपये की फीस तीन माह की एक साथ ली जाती है। छात्रों से 147 रुपये लिए जाते हैं। विज्ञान विषय पढ़ने वालों से 15 रुपये प्रति विषय प्रति माह लिए जाते हैं। फिजिकल एजूकेशन के 15 रुपये और कंप्यूटर फीस 110 रुपये प्रति माह अलग से हैं। इन कक्षाओं में 205 रुपये एनुअल चार्ज भी लिया जाता है।
जिला विद्यार्थी
ऊना 1161
सिरमौर 447
कांगड़ा 290
बिलासपुर 288
शिमला 190
सोलन 93
चंबा 15
किन्नौर 14
लाहौल स्पीति शून्य
हमीरपुर, मंडी और कुल्लू जिला से अभी जानकारी निदेशालय को नहीं दी गई है।