फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेयटी थियेटर में पाणी री टांकी... पर नाचे दर्शक

Mon, 17 Dec 2018 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

गेयटी थियेटर में रविवार को कुपवी छात्र कल्याण संघ की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। इसमें चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा बतौर मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान नाटी किंग कुलदीप ठाकुर बतौर मुख्य कलाकार रहे। कुलदीप शर्मा ने नाचो-नाचो रे मामा मोमतू..., बन-ठन चली हो जातरे.. और पाणी री टांकी... से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

विज्ञापन


इससे पहले वीरेंद्र शर्मा ने कुपेश्वर वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मन्नत, सोनाक्षी चौहान, पूनम राजटा, राशा चौहान और सपना ने हिंदी, राज्यास्थानी, पंजाबी और हिंदी गीतों पर प्रस्तुति दी। एसोसिएशन की पूजा, किरण, वीना, सुमन, राजेश, अखिल, नवीन, संजय, कविता, लक्की, विशाल, किरण, कुलदीप, निशा और रोहित ने नाटी प्रस्तुत कर दर्शकों से तालियां बटोरीं। काजल और पायल ने नृत्य पेश किया।

शशि चौहान ने संचालन के साथ-साथ शेयरो-शायरी से उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया। कुपवी क्षेत्र के उभरते कलाकार अरुण चौहान ने नाटी रा शटराला.., होणे म्हारे शन.. जबकिलायक राम ने घुघीए नींगुरी घुरे.., बंद करो फोना मुबाइला, वीरेंद्र चौहान ने केई ना रोइयो तेरे.. और संजय शर्मा ने बेलुऐ बुरा आया जमाना.. गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर छात्र कल्याण संघ की सचिव विपिना, महासचिव निशा शर्मा, कोषाध्यक्ष टिंकल शर्मा, खेल प्रमुख कमल सांजटा, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अध्यक्ष पारुल रावत के अलावा नरेश राज्टा और रवि ठाकुर मौजूद रहे।

समारोह में डॉ. दिनेश चौहान, नरेश चौहान, भागचंद शास्त्री, दिनेंद्र पवार, केवल राम रावत, तपेंद्र शर्मा, राजेंद्र रावत, ज्योति चौहान, डीआर शर्मा, विनोद शर्मा और मोहन पवार विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इससे पहले मुख्य अतिथि का स्वागत संघ के प्रधान रिटू रावत, अध्यक्ष त्रिलोक चाकर और उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें