फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट को ऑपरेटिव बैंक में नौकरी का मौका, रखें तैयारी

Sat, 20 Dec 2014 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए खुशखबरी है। स्टेट कोऑपरेटिव बैंक नए साल में असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर क्लर्क के 200 पद भरेगा। इसके लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। ऐसे में आप भी अपनी तैयारी रखें।
विज्ञापन


बैंक एक दो महीने के भीतर ही इन पदों को भरने की अधिसूचना जारी कर सकता है। बैंक अपनी शाखाओं में खाली पदों को भरने और नई शाखाएं खोलने के लिए ये भर्तियां करने जा रहा हैं।

बैंक की प्रदेश में 13 नई शाखाएं भी खोली जाएंगी। 31 मार्च, 2015 तक 50 शाखाओं में एटीएम स्थापित कर दिए जाएंगे। प्रेस वार्ता में बैंक के चेयरमैन हर्ष महाजन ने बताया कि स्टेट कोऑपरेटिव बैंक को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने शेड्यूल स्टेटस का दर्जा दे दिया है।
विज्ञापन

Trending Videos

सभी लेन देन के लिए अधिकृत हुआ बैंक

उन्होंने बैंक को मिली उपलब्धि का श्रेय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित बैंक के कर्मचारियों और प्रबंधन को दिया है। आरबीआई से शेड्यूल स्टेटस का दर्जा मिलने से बैंक अब सभी प्रकार के बैंकिंग लेन-देन करने को अधिकृत होगा।

बैंक को राज्य में ट्रेजरी का अधिकार भी मिल सकता है। कहा कि बैंक ने अपनी कार्यशील पूंजी में इजाफा करते हुए चालू वित्त वर्ष के दौरान 10 हजार करोड़ का आंकड़े पार कर लिया है। बैंक का एनपीए घटकर 8.8 प्रतिशत पहुंच गया है।

बैंक में 1500 से अधिक कर्मचारी और अफसर कार्यरत हैं। बीते दो साल के दौरान 550 को पदोन्नतियां दी गई हैं। बैंक की प्रदेश में अभी कुल 207 शाखाएं हैं। नारकंडा और सुंदरनगर में जल्द एजीएम स्तर के कार्यालय खोले जाएंगे।
विज्ञापन

ब्रांच बिजनेस के अनुसार स्टाफ

स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की शाखाओं में बिजनेस के मुताबिक स्टाफ की तैनाती की जा रही है। जिस शाखा का बिजनेस जितना अधिक है, वहां अधिक स्टाफ तैनात किया है। ऋण वसूली को भी विशेष मुहिम चलाई है।

आईटी क्षेत्र में अव्वल
बीते दिनों नाबार्ड ने दिल्ली में हुए कार्यक्रम में बैंक को सूचना प्रौद्योगिकी तकनीक और इसके उत्कृष्ट क्रियान्वयन के क्षेत्र में देश भर में अव्वल आंका है। बैंक को कोऑपरेटिव बैंक की श्रेणी में पहला स्थान मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें