फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikramaditya Singh: दिल्ली में ईसी की बैठक में जल्द मिलेगा 2,800 करोड़ बजट

Fri, 09 Jun 2023 05:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

 विश्रामगृह चंबा में प्रेसवार्ता में लोक निर्माण एवं युवा खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चंबा जिले में उनके विभाग के अधीन होने वाले विकासात्मक कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। जिले के कई मंडलों में होने वाले कार्यों से मंत्री असंतुष्ट दिखे। 
विज्ञापन
लोक निर्माण एवं युवा खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली में शीघ्र ईसी की बैठक में प्रदेश को पीएमजीएसवाई के तहत 2,800 करोड़ का बजट मिलने वाला है। विश्रामगृह चंबा में प्रेसवार्ता में लोक निर्माण एवं युवा खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चंबा जिले में उनके विभाग के अधीन होने वाले विकासात्मक कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। जिले के कई मंडलों में होने वाले कार्यों से मंत्री असंतुष्ट दिखे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के भरमौर मंडल के तहत होने वाले कार्यों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह एक से डेढ़ माह में भरमौर विधानसभा का दौरा करेंगे। भरमौर मंडल के तहत एक-एक सड़क का स्वयं निरीक्षण करेंगे। किसी भी कार्य में बरती जाने वाली लापरवाही पर विभागीय अधिकारी समेत ठेकेदार पर मौके से ही एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को कार्य में कोताही बरतने पर परिणाम भुगतने के लिए भी तैयार रहने की बात कही।

विज्ञापन


कहा कि कार्य लेकर उसे समय पर न करने या अधर में छोड़ने के लिए सीधे तौर पर ठेकेदार की ही गलती रहती हैं। ऐसे ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के साथ सरकार से कम से कम छह से सात वर्षो तक काम न देने का आग्रह किया जाएगा। कहा कि उनकी अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई है। इसमें चंबा, भरमौर, तीसा, भटियात, डलहौजी मंडलों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कहा कि लोक निर्माण विभाग के कई मंडलों में बेहतरीन कार्य हुआ है। कई मंडलों के कार्य से वह संतुष्ट नहीं हैं। नाबार्ड के तहत चंबा विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड़ से 6 सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। सीआरएफ के तहत 25 करोड़ से निर्माणाधीन दो पुलों और एक सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित समय अवधि में पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान सदर के विधायक नीरज नैयर, डलहौजी की पूर्व विधायक आशा कुमारी, सुरेंद्र भारद्वाज, अमित भरमौर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें