185 new corona case found in una district himachal pradesh on friday
ऊना। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों के आने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी जिला में 185 नए मामले सामने आए हैं। इन मामलों में सर्वाधिक मामले हरोली क्षेत्र के उद्योगों से संबंधित पाए गए हैं। जिला में अब एक्टिव केसों की संख्या 1415 पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिला में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 716 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। इन मामलों में हरोली क्षेत्र से संबंधित 24 नए मामले, अंब क्षेत्र से 10 मामले, संतोषगढ़ से चार, सतोथर अंब से पांच, मैड़ी अंब से दो, मलाहत ऊना से तीन समेत विभिन्न क्षेत्रों से मामले सामने आए हैं।
दूसरी तरफ आरटीपीसीआर रिपोर्ट में अंब के तहत कैनरा बैंक के समीप से पांच, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से दो, अंब पंजोआ लडोली वार्ड से एक, वार्ड 11 ऊना से एक, चलोला से एक मामला सामने आया है। बता दें कि जिले में रोजाना 200 के करीब मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन इस बीच लापरवाही कम होती नजर नहीं आ रही है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमन शर्मा ने बताया कि सभी मामलों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।