उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सिलेंस) संजौली महाविद्यालय के शुक्रवार को आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में विवि के पूर्व कुलपति एवं वर्तमान में उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर होनहारों को पुरस्कार बांटे।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. चंद्रभान मेहता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह में 242 छात्र-छात्राओं को मुख्यातिथि ने स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज का वार्षिक परिणाम सराहनीय रहा है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन, शिक्षकों के साथ मेहनत करने वाले छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र हैं।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने वंदना के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। वार्षिक समारोह में अकादमिक में अच्छा प्रदर्शन करने पर बीए छठे सेमेस्टर 2017-18 में मिताली माल्टा, पूजा, गुलशन, अंजली, अंबिका, निर्मला, आयूषी चौहान, प्रीति, अनु, वितिका, दीपिका रावत, मोनिका, कुशाल, राहुल, निधि, ज्योति वर्मा, स्मृति और तमन्ना पुरस्कृत किया गया।
बीएससी से दीक्षा वर्मा, सरिता कुमारी, शिवानी, रिया, मोनिका, दीपक पिजार, अक्षिता शर्मा, सृष्टि तेगटा, धीरज पाठक, दिव्यांश शर्मा और बीकॉम छठे सेमेस्टर की राधिका, शिल्पा, गरिमा कुमार, बीसीए से मोनिका शर्मा, स्वाति, तन्वी नेगी को अच्छा प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।
चौथे और दूसरे सेमेस्टर से यह हुए सम्मानित
चौथे और दूसरे सेमेस्टर के होेनहारों को भी समारोह में पुरस्कृत किया गया। खेल गतिविधियों में वर्षा ठाकुर, कोमल, रितिशा, पंकज, कार्तिक, पूजा ठाकुर, ऋषभ, गौरव तांटा, प्रतीक शर्मा, लोकेंद्र नेगी, रवि कुमार, साहिल अजय शर्मा, रजत, रुचिका, दीक्षा गुप्ता, हृदयांश, देविक, नेहा मेहता, ललित कुमार, रमा वर्मा और मुस्कान सहित एनसीसी, एनएसएस रेंजर रोवर तथा कॉलेज स्तर पर आयोजित की गई इंटर फैकल्टी खेल और अन्य स्पर्धाओं में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कॉलेज एससीए पदाधिकारियों को भी किया सम्मानित
मुख्यातिथि प्रो. सुनील कुमार गुप्ता ने शैक्षणिक सत्र 2017-18 में मनोनयन से गठित एससीए के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया। इनमें अध्यक्ष नैंसी पॉल, उपाध्यक्ष सुनिधि, सचिव आदित्य मेहता और सह सचिव दीपक कुमार को पुरस्कृत किया गया। एससीए के मनोनीत सदस्यों में रमा चंदे, सोनाली, जहान्वी ठाकुर, अदिति शर्मा, नीरज, दीक्षा ठाकुर, पंकज, समभ्क्षा, साहिल, आंचल, सुधांशु ठाकुर, गूंजन, नवीन, प्रीति, हिमांशु जिंटा, कामल, अंजली, किरन, अक्षय, रोहित और सुधांशु ठाकुर को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।