फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंझीड़ी को चले अतिरिक्त बस पार्किंग समस्या की जाए दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
नगर निगम मेयर कुसुम सदरेट, डिप्टी मेयर राकेश कुमार शर्मा ने अपने अधिकारियों के साथ वीरवार को खलीनी और कनलोग वार्ड का दौरा किया। सुबह साढ़े दस बजे मेयर ने लोअर खलीनी चौक से दौरा शुरू किया। इस दौरान लोगों ने पार्किंग, शौचालय निर्माण, रास्तों की दशा सुधारने की मांगें रखीं। झंझीड़ी के लोगों ने अतिरिक्त बस चलाए जाने की मांग उठाई। मेयर के इस दौरे के दौरान स्थानीय पार्षद पूर्णमल ने दुकानदार बलदेव ठाकुर, प्रवीण, सुशील आदि के साथ चौक से चंद मीटर पर बने शौचालय की साफ सफाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई। मेयर ने शौचालय की ऊपरी मंजिल में सफाई कर्मी के रहने की व्यवस्था करने का सुझाव दिया। लोगों ने खलीनी में पार्किंग पर्याप्त न होने से झंझीड़ी सड़क पर रोजाना लगने वाले जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया। मेयर ने कहा कि जहां भी वार्ड में निगम की भूमि मिलेगी, उसमें पार्किंग निर्माण करने का प्रयास किया जाएगा। फॉरेस्ट कालोनी के समीप लोगों रोहित पूरी, शीला शर्मा, प्रकाश, मदन ठाकुर सुशील चौहान आदि ने मेयर से रेस्ट हाउस से लेकर झंझीड़ी सड़क तक रास्ते और सड़क में बिछी दर्जनों के हिसाब से पाइपलाइन की समस्या उठाई।
विज्ञापन

मुख्य पाइप को अंडर ग्राउंड बिछाने और उससे कनेक्शन देने की मांग उठाई। लोगों ने मिस्ट चैंबर से झंझीड़ी तक जाने वाली सड़क में आए दिन पार्क वाहनों से जाम समस्या को हल करने, सड़क से रेस्ट हाउस हनुमान मंदिर की ओर बने पुराने एंबुलेंस रोड को पुन: बहाल करने की मांग उठाई। मेयर से झंझीड़ी में मिले लोगों ने एक अतिरिक्त बस चलाने, सीवरेज लाइन बिछाने से टूटे रास्ते को ठीक करने की मांग उठाई। मेयर ने कहा कि काम पूरा होने पर रास्ते को ठीक कर दिया जाएगा। लोअर पंछी आहता के लोगों ने रास्ते और स्ट्रीट लाइट की समस्या उठाई। प्रकाश भारद्वाज और रोहित वर्मा ने क्षेत्र में पेयजल की समस्या का हल करने के लिए कहा। मेयर, डिप्टी मेयर और अधिकारियों ने समस्याएं सुनी और दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें