फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: कुलदीप पठानिया ने ओल्ड मेट्रोपोल के पुनर्निर्माण के लिए वित्त आयोग से मांगे 165 करोड़

Wed, 26 Jun 2024 10:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सोलन

सार

 विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया से मुलाकात कर कुल 250 करोड़ रुपये अनुदान देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया से मुलाकात कर कुल 250 करोड़ रुपये अनुदान देने का आग्रह किया। कहा कि विधायकों का आवासीय परिसर ओल्ड मेट्रोपोल 120 वर्ष पुराना है, जिसके पुनर्निर्माण पर करीब 165 करोड़ खर्च होंगे।  पठानिया ने कहा कि विधानसभा के पास उपाध्यक्ष के लिए कोई भी आवास नहीं है, जिसके निर्माण पर करीब 2.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विधानसभा परिसर में बहुमंजिला भूमिगत पार्किंग तथा मनोरंजन कक्ष का निर्माण कार्य प्रस्तावित है, जिस पर 9 करोड़ रुपये व्यय होने हैं।

विज्ञापन


विधानसभा सचिवालय में फर्नीचर की आवश्यकता है, जिसकी अनुमानित लागत 10 करोड़ रुपये है इसके अलावा विधानसभा सचिवालय के पास अपने कर्मचारियों के लिए कोई भी आवासीय परिसर नहीं है, जिसके निर्माण के लिए 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डॉ. पनगढ़िया ने गौर करने का आश्वासन दिया। उधर, आयोग के सदस्यों ने सोलन के औद्योगिक क्षेत्र वाकनाघाट स्थित बैकयार्ड गार्डन प्राइवेट लिमिटेड के फूड प्रोसेसिंग यूनिट का दौरा किया। मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना के तहत यह इकाई स्थापित की गई थी। आयोग का दल पंचायत डांगरी के राहों गांव भी गया। 

विज्ञापन

तिब्बतियन मोनेस्ट्री का किया दौरा
16वें वित्तायोग के अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने मंगलवार को धर्मशाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मैक्लोडगंज में तिब्बतियन मोनेस्ट्री का दौरा किया। इससे पहले गगल एयरपोर्ट पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने वित्तायोग के अध्यक्ष का स्वागत किया। उनके साथ बोह दरीणी में भूस्खलन इत्यादि से आपदाओं को रोकने के लिए विस्तार से चर्चा की और करेरी में पर्यटन विकास की संभावनाओं से भी अवगत करवाया गया है। उनके साथ एमडी एचआरटीसी रोहन चंद ठाकुर, उपायुक्त हेमराज बैरवा, एसपी शालिनी अग्निहोत्री भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें