फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल पर तय नियमों की अनदेखी करने का आरोप

Wed, 17 Oct 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
उपायुक्त शिमला अमित कश्यप
विज्ञापन

राजधानी के एक प्रतिष्ठित ब्वॉयज कान्वेंट स्कूल पर पिकनिक और टुअर को लेकर लागू किए गए नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता यामिन शेख ने उपायुक्त को शिकायत पत्र भी भेजा है। इसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि स्कूल ने मंगलवार को नर्सरी और बुधवार को केजी के छात्रों की पिकनिक की योजना बनाई।

विज्ञापन


मंगलवार को एक कक्षा की पिकनिक भी करवाई गई, जिसमें तीन बसें लगाई गईं लेकिन इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पिकनिक और टुअर पर जाने से पहले छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन, एसडीएम शहरी और आरटीओ से कोई अनुमति नहीं ली गई है। इसमें छात्रों की सुरक्षा के लिए मानकों का पालन नहीं किया गया है। आरोप यह भी है कि मंगलवार को पिकनिक पर गई 32 सीटर बसों में 50 बच्चे और शिक्षक बिठाए गए हैं।

उधर, संबंधित स्कूल से इसके बारे में बात करने पर जवाब मिला कि बाकायदा पिकनिक के लिए जिला प्रशासन के छात्रों की सुरक्षा के लिए तय नियमों का पालन किया गया है। शहरी एसडीएम से इसकी अनुमति भी ली गई है। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने कहा कि उन्हें इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत आती है तो स्कूल के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें